फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नलकूपों की सूची देने के निर्देश

Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शासी निकाय की बैठक में जिले में बंद पड़े राजकीय नलकूप चालू न किए जाने पर नाराजगी जताई गई। अधिशासी अभियंता नलकूप से तत्काल सूची उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए। कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासी निकाय की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना की स्थिति पर चर्चा की गई। इसी प्रकार डीआरडीए की प्रशासनिक निधि माह अगस्त 2014 के आय व्यय, इंदिरा आवास योजना की माह अगस्त 2014 तक की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति पर चर्चा हुई। मनरेगा की माह अगस्त 2014 तक की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का अनुमोदन समिति द्वारा पारित किया गया। अध्यक्ष ने लघु सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि जिले में जो बोरिंग कराई जा रही है उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि टूटी पुलियों का सर्वेक्षण कराकर जल्द ठीक कराया जाए। अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देशित किया कि जिले में बंद पड़े राजकीय नलकूप की सूची उपलब्ध कराएं जिसे उन्हें बजट की मांग कर ठीक कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आईपी पांडेय ने विकास कार्यों में गति लाने की बात कही। बैठक में जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा, विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम, सांसद प्रतिनिधि राकेश तिवारी, शैलेंद्र शरण सिंपल, सुनील उमराव, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल, संजय सचान, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, परियोजना निदेशक राजकुमार गौतम, मनरेगा उपायुक्त आरपी मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें