फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से कोसों दूर है पूर्वी केनाल रोड मोहल्ला

Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क की समस्या से नागरिक जूझ रहे हैं। मोहल्ले में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। मोहल्ले के लोग नगर पंचायत की व्यवस्था को कोस रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय से जुड़ा होने के बाद भी पूर्वी कैनाल रोड मोहल्ला इसके बदहाल है। विकास से अछूते मोहल्ले को बुनियादी समस्या से जूझना पड़ रहा है। मोहल्ले में सड़क, नाली, और प्रकाश व्यवस्था न होने से लोग गांव से भी बदतर जिंदगी जी रहे हैं। सफाई न होने से कूड़ों के चाराें तरफ ढेर लगे हुए हैं। जिससे निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। कूड़ों के ढेर से निकले बदबू से बाशिंदों का जीना दुश्वार हो गया है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में मोहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने में देर नहीं लगेगी। मोहल्ले के इश्तियाक, हीरालाल, राजेंद्र सिंह, रविकांत, रामप्रकाश, फूल सिंह और अब्दुल रउफ ने बताया कि नगर में होने के बाद भी सड़क, बिजली, प्रकाश, नाली, सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत के अधिकारियों ने इस मोहल्ले के विकास के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। मोहल्ले के बाशिंदे बुनियादी समस्या से जूझ रहे हैं। ईओ रामाधार ने बताया कि बजट आते ही मोहल्ले का विकास कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें