फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी के विवादित बयान की निंदा

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद(बिंदकी)। बसपा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक ने कहा कि लव जेहाद की गलत व्याख्या कर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज व योगी आदित्यनाथ देश की जनता को गुमराह कर अमन और भाईचारा खत्म करना चाहते हैं। उन्हाेंने कहा कि भारत में हिंदू-मुसलमान एक साथ रहकर उनके दुख दर्द में सहभागिता निभा रहे हैं। यह रिश्ता हमेशा से रहा है और गंगा जमुनी तहजीब की मिसालें दी जाती रही हैं। उन्हाेंने कहा कि लव जेहाद पर इतना बड़ा बवाल खड़ा करके लोगों को उकसाने का काम किया जा रहा है। भाजपा की यह साजिश विधानसभा चुनाव को लेकर है लेकिन अब प्रदेश की जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा तो पहले ही अपनी सांप्रदायिक सोच की वजह से खत्म हो चुकी थी। देश की जनता ने उसे खारिज कर दिया था। मोदी को वोट विकास के पेश किए गए मॉडल पर मिला और भाजपा की केंद्र में सरकार बनी लेकिन अब वह भी फेल हो गया। जनता भी समझ चुकी है कि कौन क्या है। यह भ्रामक तथ्य है कि मदरसों में राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है। प्रत्येक मदरसे में झंडा भी फहराया जाता है और कार्यक्रम भी होते हैं। मदरसों में मात्र शिक्षा देने का काम होता है, जिससे कि बच्चों को दीनी व दुनियावी दोनों शिक्षाएं दी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें