फतेहपुर। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने कांबिग के दौरान जंगल में डेरा जमाए कुछ लोगों को बदमाश होने की आशंका पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। बीते दिनों राधानगर में हुई ताबड़तोड़ डकैतियों से हलाकान पुलिस टीम गुरुवार की रात कॉबिंग कर रही थी। जंगल में कुछ लोग डेरा जमाए मिल गए। उनके पास बाइकें और डीसीएम ट्रक भी था। पुलिस को बदमाश छिपे होने की आशंका हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। कई घंटे की पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। कोतवाल केके यादव ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के थे। फेरी लगाने के लिए जिले में टिके हैं। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।