फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार की कोशिश

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के बाहर सो रही किशोरी के साथ शोहदों ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर शोहदे मारपीट करके भाग गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार की रात किशोरी घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। बगल में परिजन भी सो रहे थे। किशोरी का आरोप है गांव का नरेंद्र पासवान ऊर्फ और लखन मौर्या देर रात आ धमके। आरोपी लखन ने उसका मुंह दबा लिया और नरेंद्र अश्लील हरकतें करने लगा। इस बीच वह चिल्ला पड़ी। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। परिजनों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की। शोहदे परिजनों से मारपीट करके फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को तहरीर दी। एसएचओ शुभ नारायण ने बताया कि मामला मारपीट का है। दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाए जाने पर मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें