फतेहपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने ने कहा कि समाजवादी पेंशन के आवेदन पत्र बीस जून तक जमा कराकर लक्ष्य पूरा करें। बीस जुलाई तक सत्यापन भी करा लें। 31 जुलाई तक ग्राम पंचायत नगर निकाय की सूची तैयार कराने के साथ सात अगस्त को निर्धारित समय में सूची का प्रकाशन एवं आपत्तियों का निस्तारण कराया जाना है। कहा कि एक अक्टूबर से लाभार्थियों के खाते में पेंशन मुहैया कराई जाएगी।