खागा। बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम बलराम सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान की। चिकित्साधीक्षक डा. भूपेश द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। एसडीएम ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। डा. भूपेश द्विवेदी ने कहा कि उपकेंद्र की एएनएम नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची बनाकर अस्पताल में जमा करेगी और अति कुपोषित बच्चों को भी चिह्नित करके सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और आशा बहुएं टीकाकरण सत्र में सभी बच्चों को बुलाकर विटामिन ए की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें और बच्चों का वजन भी लें। उन्होंने बताया कि अभियान छह से 30 जून तक लगातार चलेगा। घर-घर जाकर टीकाकरण और विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर सीडीपीओ पुष्पा मिश्रा, डीपीएम कविता मिश्रा और एएनएम विमला पांडे आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।