फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुआ गांव के पास मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद जयकरन के शव का बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस मौत की वजह गंभीर चोंट लगने से स्पष्ट हुआ है। इससे परिजनों के लूटपाट करके हत्या करने का लगाए आरोप सच साबित हो रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के विनोबा नगर इलाका निवासी जगुवा का 45 वर्षीय पुत्र जयकरन गिहार अपने बेटे सचान की 20 जून को तय शादी के लिए बांदा जनपद के बैरफ गांव रिश्तेदारों को निमंत्रण बांटने के लिए गया था। उसका मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुसंभी रोड पंथुआ गांव के पास जयकरन की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले में शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके कारण ही अधेड़ की मौत हुई है। परिजनों ने घटना को लेकर मंगलवार को ही लूटपाट करके हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि वह अपने बेटे की शादी के लिए 25 हजार रुपए कर्ज बांदा से लेकर घर आ रहे थे। जिसे बदमाशों ने लूटपाट लिया और विरोध करने पर हत्या कर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मिली है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।