फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से सभासदों में भारी गुस्सा

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम(खागा)। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को बदहाल सफाई व्यवस्था से आक्रोशित सभासदों ने ईओ का घेराव करके सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और सफाई अभियान में लगे एक सभासद को जिम्मेदारी से हटाकर विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कराने की मांग की। नामित सभासद राजेश यादव की अगुवाई में सभासद भिखारीलाल, सज्जीत, संजीव, अफसर अली, शफीक कुरैशी, जब्बर, शमीम और नामित सभासद शिवकरन सिंह सहित नागरिकों ने अधिषाशी अधिकारी रामाधार का घेराव करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सभासदों की सारी मांगों को निराकरण करने के आश्वासन पर घेराव खत्म किया गया। इन सभासदों ने बताया कि सफाई अभियान में कितने कर्मचारी लगे हैं। इसका कोई नगर पंचायत के पास ब्यौरा नहीं है। इन सफाई कर्मचारियाें को कितनी मजदूरी दी जा रही है। इसकी भी जानकारी नहीं दी जा रही है। सफाई अभियान के नाम पर गोलमाल किया जा रहा है। इन सभासदों ने बताया कि सफाई कराने का ठेका एक सभासद को ही दे दिया गया है। ईओ रामाधार ने बताया कि सभासदों ने सफाई कर्मचारियों का ब्योरा मांगा था। किसी प्रकार का कोई घेराव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें