फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईकर्स ने डाक्टर की पत्नी के गले से लूटी चेन

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के लुटेरों का आंतक के आगे पुलिस की एक नहीं चल पा रही है। पुलिस कप्तान आवास के पास शुक्रवार सुबह बाइकर्स लुटेरों ने डाक्टर की वृद्ध पत्नी के गले से सोने की चेन लूटकर इलाकाई लोगों में सनसनी फै ला दी। घटना की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सिविल लाइन 396 बी निवासी डा. रामसिंगार मिश्रा की 50 वर्षीय पत्नी प्रभा मिश्रा सुबह घर के बाहर सड़क पर टहलने के लिए रोज की तरह निकली थी। वह वीआईपी रोड से वापस अपने घर जा रही थी। महिला एसपी आवास पास पहुंची। उसी समय बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। युवकों ने उनसे किसी ठेकेदार का पता पूछा। इससे महिला कुछ पलों के लिए सोंच में पड़ गई। तभी बाइकर्स ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। महिला की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने मामले की सूचना चौकी और कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की आसपास के लोगों से छानबीन की। मामले की पीड़िता के अधिवक्ता बेटे चंद्र प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सोने की चेन लगभग दो तोले की वजन की थी। जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें