फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के घर लाखों की चोरी

Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां/ बिंदकी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में मुख्य विकास अधिकारी के घर पर चोरों ने धावा बोलकर डेढ़ लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और छान बीन की। मंगलवार की रात गुनीर गांव निवासी व छतरपुर मध्य प्रदेश में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात सत्येंद्र सिंह भदौरिया के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मकान के सात दरवाजे में लगे ताले तोड़कर अलमारी, बक्सा व अटैचियों को तोड़ डेढ़ लाख की नगदी व तीन सोने की अंगूठी, दो जंजीर, हार व चांदी के तीन जोड़ी पायल व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। घटना के दौरान सीडीओ के इस मकान में रह रहे उनके पिता मन्ना सिंह व माता गयाश्री छत पर सोए हुए थे। सीडीओ के एक भाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जो घटना की सूचना पर घर आ चुके हैं। गृह स्वामी के पिता ने सुबह ही पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। जिसपर एसएचओ मुन्नाबाबू निरंजन मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। तहकीकात के दौरान पुलिस को गांव के समीप एक बाग से मकान से चोरी गए खाली बक्से व जेवरातों के खाली डिब्बे मिले हैं। एसएचओ ने कहा कि घटना के पीछे जो भी चोर गिरोह ने यह हरकत की है बच नहीं पाएगा। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें