खखरेरु(खागा)। कस्बे में शुरू हुए चार दिवसीय टार्गेट कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन के मैच में किशनपुर और खखरेरू ने बाजी मारी। भदियापुर और किशनपुर के बीच मुकाबला हुआ। किशनपुर टीम ने टास जीतकर पहले बैटिंग किया। किशनपुर टीम ने आठ ओवर में 46 रन बनाए। इसके जवाब में भदियापुर टीम मात्र 40 रनों में ही आल आउट हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के मुकाबले में खखरेरु और सैदपुर की टीम में खखरेरु ने टास जीता और पहले बैटिंग करके 49 रन बनाए। जिसके जवाब में सैदपुर टीम के खिलाड़ी 47 रनों में ही आल आउट हो गए। खेल के आयोजक गजाली मिर्जा और जानू मिर्जा ने बताया कि विजेता टीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा।