फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत का ईनाम पा खिलखिलाएं चेहरे

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विपिनराज कान्वेंट इंग्लिस मीडियम स्कूल ने सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किए। परीक्षा के सरताज रहे विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने पुरुस्कृ़त करके उनकी हौसला अफजाई की। सम्मानित हुए विद्यार्थियों ने आगे और बेहतर परिणाम लाने का जज्बा दिखाया। नार्थ सिटी के पनी स्थिति उक्त शिक्षण संस्थान में मेधाओं को सम्मानित करते हुए प्रबंधक विपिन बिहारी शरन ने संस्थान की उपलब्धियों को गिनाने के साथ उनमें आगे बढ़ोत्तरी की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से अब बच्चे भागते नहीं हैं। यह अच्छी बात है। उनमें प्रतिष्पर्धा का पनपना सफलता के लिए नितांत जरूरी है। प्रबंधक ने विद्यार्थियों को कल का भविष्य करार देते हुए उनकी प्रतिभा को और निखारने का संकल्प लिया। इससे पूर्व पीजी क्लास से अनन्या सिंह, एलकेजी क्लास से सलीम अजीज, यूकेजी क्लास से कार्तिक, कक्षा एक से प्रभा श्रीवास्तव, कक्षा दो से अफरीन, कक्षा तीन से आरबिया, कक्षा चार से शोएब, कक्षा पांच से मुस्कान को पुरुस्कृत हुईं। इसके अलावा क्लास को नीट एण्ड क्लीन रखने के लिए एलकेजी की हुस्न इस्लाम और क्लास प्रेजेंटेंशन के लिए कक्षा तीन के आयुष को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर सेवा के लिए प्रबंध तंत्र ने टीचर राघुवेंद्र श्रीवास्तव व कहकंशा को पुरुस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें