खागा। रविवार को मतदाता बनने का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद नए मतदाता नहीं बनाए जाएंगे। रविवार को निरंतर मतदाता पुनिरीक्षण का काम सभी बूथों पर कि या जाएगा। नए मतदाता बनने वालों के प्रारूप छह भरे जाएंगे। दोनों विधान सभा क्षेत्रों के 563 बूथों में सुबह 9 बजे सायंकाल 5 बजे तक सभी बीएलओ मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं अथवा जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों उन्हें प्रारूप 6 भरकर मतदाता बनाया जाएगा। एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को बूथों पर अवश्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इसके बाद नए मतदाता बनाने का काम बंद हो जाएगा।