फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर ढहा, दबकर पिता की मौत

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। अचानक भरभराकर घर जाने में बुधवार की भोर पिता पुत्र मलवे में दब गए। हादसे में पिता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की है। कोतवाली क्षेत्र के कोर्रवां मजरे सवत निवासी 36 वर्षीय निर्मल अपने पांच वर्षीय पुत्र अंशू के साथ कच्चे कमरे में सो रहा था। भोर पहर अचानकर दीवार भरभराकर ढह गई। हादसा देखकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला जा सका। पिता पुत्र की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर लेकर जाते समय ही रास्ते में निर्मल ने दम तोड़ दिया। मामले की पड़ताल के लिए क्षेत्र के राजस्व कर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। राजस्व कर्मियों ने घटना में नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें