फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों में बोहनी के लाले

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एक महीने बाद भी सरकारी धान केंद्राें में सन्नाटा है। क्षेत्र के एक भी क्रय केंद्र में खरीद की बोहनी नहीं हुई है। हर केंद्र में सुबह से ही कंाटे लगे है लेकिन किसान कहीं नहीं दिखता है। क्रय केंद्रों के कर्मचारी धान उत्पादक किसानों का 4 बजे तक बाट जोहते रहते हैं। जब कोई नहीं आता है तो कांटा-बांट और बोरे समेट कर रख दिए जाते हैं। माह की पहली की तारीख से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों में बरदाना और धनराशि मुहैया करा दी गई है। शासन से सामान्य श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 1310 रुपए और ग्रेड ए श्रेणी का 1345 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों की सुविधा के लिए खागा और धाता में दो-दो, किशनपुर, नवाबगंज, सेमरामानापुर और हथगाम में एक-एक क्रय केंद्र खोले गए हैं। हाट निरीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि अभी किसान धान बेचने नहीं आ रहे हैं। सभी केंद्राें का खरीद लक्ष्य तय हो गया है। खागा और किशनपुर हाट शाखाओं का 30 हजार क्ंिवटल खरीद का लक्ष्य है। इनमें खागा को 20 हजार क्विंटल का लक्ष्य है और केंद्राें में 5 हजार क्विंटल का लक्ष्य तय किया है। एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि खरीद की रिपोर्ट लेने के लिए राजस्व निरीक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें