फतेहपुर। जमीनी विवाद निस्तारण को लेकर पुलिस और प्रशासन की जा रही सयुंक्त कवायदों को कोई असर नहीं जान पड़ रहा है। निष्क्रियता का आलम यह है कि तहसील दिवस के मौके पर अधिकारियों के सामने माथा टेकने वाले परिवार की जमीनी विवाद के चलते रविवार शाम दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष ने फिर देर शाम पुलिस कप्तान से मामले की गुहार लगाई है। मामला असोथर थाना क्षेत्र के भोला सिंह का पहलवान मजरे सरकंडी निवासी शांति देवी ने एसपी आवास में रविवार शाम को शिकाएती पत्र देकर बताया कि परिवार के लोग जबरन उनके खेत में कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले को लेकर रविवार शाम परिवार के लोग लाठी डंडे से लैश होकर खेत ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। जहां पर खेतों में जबरदस्ती जुताई करने लगे। इसका विरोध करने के लिए अपनी बेटी व बेटे के साथ खेतों पर पहुंचे। जहां पर दबंग परिवार के लोगों तीनों की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की है। जब कि मामले में तीन सितंबर को तहसील दिवस में शिकाएत की थी। इससे पूर्व थाना पुलिस व एसपी से भी शिकाएत की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।