फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में व्यापारी से लाखों की लूट का मामला खुलासा नहीं होने से खफा जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजी के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान से थाना पुलिस की हीलाहवाली की शिकायत की है। पुलिस कप्तान कार्यालय में एसपी शिवसागर सिंह को व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि मुत्तौर गांव निवासी सर्राफा व्यवसाई वसीम से आठ लाख का माल व नकदी लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में एक पखवारे बीतने के बाद थाना पुलिस किसी नतीजे तक पहुंच सकी है। लुटेरों के खुले घूमने से व्यापारियों में भय व्याप्त है। मामले का जल्द खुलासा किया जाना चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, राधेश्याम हयारण, गिरिजा शंकर सोनी, कु लवंत सिंह आदि मौजूद रहे हैं।