फतेहपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बाजपेयी के वर्मा चौराहा स्थित आवास पर हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी की अगुवाई में बेसिक शिक्षा परिसर के सचिव संजय सिन्हा से वार्ता में बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन लागू करने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत पांडेय, महामंत्री वृजेंद्र सिंह यादव, विनोद बाजपेयी, दिनेश कुमार, राजेश सिंह, जीतेंद्र सिंह, शशांक चौहान, अरुण शर्मा, मनीष पाठक, नीता सिन्हा, अर्पणा मिश्रा, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।