खागा/फतेहपुर। नगर के निकट एक ईंट भठ्ठे में मजदूरों को बंधुवा बनाए जाने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी, तहसीलदार मोतीलाल यादव व श्रमप्रवर्तन अधिकारी ने पुलिस बल के साथ छापा मार तो वहां बंधुवा बनाए जाने का मामला तो नहीं पाया गया। जो मजदूर काम नहीं करना चाहते थे उन्हें स्वेच्छा से जाने दिया गया। इससे बतौर पेशग मजदूरों को दी गई भठ्ठा मालिक की धनराशि डूब गई। बतादें कि नगर सीमा क्षेत्र से जुड़े गांव संग्रामपुर सानी के पास लगे आरबी मार्का ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले दुर्विजय, सूरजभान व विजय बहादुर निवासी बांदा जनपद ने मंडलायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि बंधक बना रखा गया है और भठ्ठा मालिक विभिन्न प्रकार से शोषण कर रहा है। इस पर बुधवार को इसी के तहत उपजिलाधिकारी की अगुवाई में भट्ठे में दबिश दी गई। उधर ईंट सगीर अहमद ने बताया कि भठ्ठे में 75 मजदूर काम कर रहे हैं किसी के ऊपर कोई दबाब नहीं है। श्रमप्रर्वतन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जांच की गई जिसमें बंधुआ मजदूरी जैसी कोई बात नहीं सामने आई।