फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग पर अड़े सफाई कर्मी

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा नगर पंचायत में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों ने अधिकार हासिल करने की लड़ाई छेड़ दी है। गुरुवार को संविदा सफाई कर्मचारियों ने कचहरी में प्रदर्शन करके डीएम से अधिकार प्रदान कराने की मांग की। बाद में डीएम को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत खागा 1991 से 26 संविदा सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें बैंक के माध्यम से सीधे मनदेय का भुगतान किया जा रहा है। अभी तक उन्हें कुल 3600 रुपए मासिक मानदेय का भुगतान किया जा रहा है, जबकि अन्य निकायों में 4120 रुपए का भुगतान किया जा रह है। जब नगर पंचायत से मांग की जाती है, तो उन्हें नौकरी से हटाने की बात की जाती है। इस मौके पर कमलेश, निराशा, बालगोविंद, जितेंद्र, आनंद, राजेश, सूरज, रवि, रिंकू, राजू, दिनेश कुमार, माया, साजन, ननका, गोोविंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें