फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा मजरे सरहन खुर्द निवासी महिला ने परिजनों के साथ गुरुवार को जिलाधिकारी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर दबंगों द्वारा पति व पुत्र समेत अपहरण कर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है चार दिसंबर 2012 को वह अपने पति और पुत्र के साथ घर पर थी, तभी गांव के ही जयराम, रामकरन, रामसनेही, रामप्रसाद बच्चू, राजू आदि घर में घुस आए और उसके पति की पिटाई करने लगे। उसने मना किया तो उसे भी जमकर पीटा। इसके बाद उसे पति और पुत्र के साथ बंधक बनाकर गांव से घसीटते हुए हमीरपुर जिले के भरुहा थाना क्षेत्र के बड़ा कछार गांव ले जाकर एक घर में बंद कर दिया। रात करीब एक बजे पति और पुत्र के सामने उसके साथ बच्चू व रामसनेही व एक अज्ञात व्यक्ति ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि पति और पुत्र आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्हें तरस नहीं आया। छूटने के बाद भुक्तभोगी ने थाने जाकर दुष्कर्म की बात बताई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। ऐसी हालत में वह कभी भी कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं। भुक्तभोगी महिला ने डीएम से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर मजिस्ट्रेटी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें