फतेहपुर। 85 करोड़ के सहकारिता घोटाले में सोमवार को कोआपरेटिव सेल ने एक और गिरफ्तारी की। सेल ने इस बार किशनपुर शाखा प्रबंधक अभय सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। एसआईबी टीम द्वारा अभय सिंह पर 17 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप था। अभय सिंह की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। कई अन्य आरोपी भी भूमिगत हो गए हैं। बताते चलें कि कोआपरेटिव सेल द्वारा इस मामले में यह छठवीं गिरफ्तारी है।