फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार फ्री हैंड होकर ड्यूटी करें

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश के नव नियुक्त एडीजी कानून व्यवस्था अरुण कुमार ने शनिवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों समेत पुलिस के आला अधिकारियाें को सीएम का फरमान सुनाते हुए फ्री हैंड काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मेहनत कर कानून व्यवस्था मजबूत करने पर पर जोर दें और बिना दबाव के काम करें । तकरीबन घंटे भर तक चली बैठक में उन्होंने कहा कि अपराधियाें की जगह जेल है, उनको कोेर्ट से सजा दिलाने काम भी पुलिस का है। इलाहाबाद से चलकर शनिवार की रात करीब सवा सात बजे पुलिस लाइन पहुंचे एडीजी कानून व्यवस्था अरुण कुमार ने थानेदारों व उच्चाधिकारियाें से कई सवाल किए । संसाधनों को लेकर काम में पड़ने वाले दबाव के बारे में जानकारी ली और कहा कि सरकार की मंशा है कि थानेदारों से सीधे बात कर उनका हौसला बढ़ाया जाये। थानेदार किसी भी दबाव को स्वीकार न करें। बैठक एडीजी ने तमाम तरीके से काम करने के भी गुर बताए। बताया कि पुलिस को पूरी तरह से निर्भीक होकर काम करना होगा। कहा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार हो जो समाज विरोधी गतिविधियाें को अंजाम देने में लगे हैं। अपराधियों को जेल भेजना ही पुलिस का मकसद नहीं बल्कि कोर्ट से सजा दिलाना भी पुलिस का काम है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह समेत पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें