फतेहपुर। धनतेरस पर सराफा कारोबारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। जिले के सभी 22 थानों की सराफा दुकानों पर सुबह से रात तक एक-एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। कुल 884 पुलिसकर्मी इस सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। प्रशासन ने इसके लिए सराफा कारोबारियों की एक विस्तृत सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई है। जिले में सबसे अधिक 91 सराफा कारोबारी शहर क्षेत्र में स्थित हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में भारी भीड़ और खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करेगा।