फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 81 छात्रों का किया चेकअप, सात मिले बीमार

विज्ञापन
फोटो-4-परिषदीय स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण करते डाॅक्टर। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। धाता ब्लॉक के जूनियर विद्यालय कोट में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को 81 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें सात बच्चे बीमार मिले, जिन्हें सीएचसी रेफर किया गया है। शिविर में डॉ. प्रहलाद, डॉ. रोमा, प्रवीण यादव की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। रोज दांतों और हाथों की सफाई करने, स्वच्छ ड्रेस में विद्यालय आने की सलाह दी। शिविर में तीन बच्चों में विटामिन-ए की कमी, एक बच्चे में त्वचा रोग और तीन बच्चों में हीमोग्लोबिन कम मिला। इस दौरान प्रधानाध्यापक सत्यजीत सिंह, अंकित निगम, रूपेंद्र मोहन, कमरूल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें