बिंदकी। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की और चार क्विंटल लहन भी बरामद किया।
सोमवार सुबह कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव और आबकारी निरीक्षक अजय माथु ने टीम के साथ कंचनपुर गांव में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 80 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। चार क्विंटल लहन नष्ट किया। शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। कारईवाई की भनक पाते ही महिला समेत चार लोग भाग गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इस दौरान एसआई प्रदीप कुमार, अकील अहमद और राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।