फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद के स्कूलों में तैनात शिक्षक भेजे जाएंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अपने घर के आसपास और रोड से सटे स्कूलों में तैनाती पाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में तमाम स्कूलों में टीचरों की कमी है। इसके अलावा रोड के किनारे बने स्कूलों में टीचरों की संख्या ज्यादा है। आने-जाने की सुविधा को देखते हुए टीचरों ने बीएसए विभाग के कर्मचारियों से मिलकर अपना ट्रांसफर ऐसे स्कूलों में करा लिया है। 948 ऐसे शिक्षकों को छांटा गया है। अब उनको वहां से दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। जिले के 1903 प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के लिए 5308 शिक्षक हैं। इनमें 398 शिक्षकों ने घर के पास स्कूलों में तैनाती करा ली है। 747 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1969 शिक्षक हैं। इनमें स्कूलों की छात्र संख्या के सापेक्ष 550 शिक्षकों ने अपनी पसंद के स्कूलों में नियुक्ति करा रखी है। इन सभी शिक्षकों को सरप्लस मानते हुए विभाग ने समायोजन की तैयारी शुरू की है। इन सभी शिक्षकों का डाटा कंप्यूटर में लोड करने का काम हो रहा है। मंडलीय कार्यालय से इन अतिरिक्त शिक्षकों को खाली स्कूल मिलेंगे। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले से सिर्फ सरप्लस शिक्षकों का डाटा भेजना है। अन्य सभी प्रक्रिया मंडलीय कार्यालय से पूरी की जाएगी।

पसंद के स्कूलों में तैनात शिक्षक भेजे जाएंगे दूर
घर के आसपास और रोड से कटे स्कूलों के शिक्षकों का डाटा तैयार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें