फतेहपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में 66 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस 285 हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने संक्रमितों के आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।
जिले में अब तक कोरोना की रिपोर्ट
कुल नमूने-- 479878
प्राप्त रिपोर्ट--- 473189
शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट-- 1505
कुल कोरोना पुष्टि-- 66
कुल कोरोना मरीज-- 6956
कुल एक्टिव केस-- 285
सही हुए मरीज-- 3538
27 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन
फतेहपुर। शनिवार को अलग-अलग आयुवर्ग के 27011 लोगों ने कोरोना की वैक्शीन लगवाई। वहीं 761 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।