फतेहपुर। नियमों की अनदेखी कोरोना का मीटर तेजी से भाग रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 61 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा दो सौ के पार चला गया। सक्रिय केसों की संख्या 232 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने संक्रमितों के आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।
इनसेट
जिले में अब तक कोरोना की रिपोर्ट
कुल नमूने-- 478916
प्राप्त रिपोर्ट--- 471684
शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट-- 284
संक्रमित -- 61
कुल कोरोना मरीज-- 6890
कुल एक्टिव केस-- 232
सही हुए मरीज-- 3538
........................
फोटो 9 -
28 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्शीन
फतेहपुर। शुक्रवार को अलग-अलग आयुवर्ग के 28 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना की वैक्शीन लगवाई। वहीं 1211 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
जिलेभर में हुआ टीकाकरण -
आयु वर्ग - पहली खुराक - दूसरी खुराक
........................................................................
18-44 वर्ष - 6983 - 6791
45 वर्ष से अधिक - 2601 - 4034
60 वर्ष से अधिक - 370 - 666
15-17 वर्ष - 7068 - 000
बूस्टर डोज - 1211