फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उमस भरी गर्मी में 56.79 प्रतिशत पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में निकाय चुनाव में ओवरआल 56.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। यह प्रतिशत 2017 निकाय चुनाव के मुकाबले 2.10 प्रतिशत कम है। सबसे कम मतदान फतेहपुर निकाय क्षेत्र में हुआ, जबकि सर्वाधिक हथगाम नगर पंचायत क्षेत्र में वोट पड़े। नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह दिखा, जबकि नगर पालिका फतेहपुर में वोटरों का उत्साह ठंडा रहा।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में 132 चेयरमैन पद के प्रत्याशी और 1097 सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले गए। इस दौरान मतदान केंद्रों में खासी तादाद में पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके अलावा अधिकारियों के साथ भारी तादाद में पुलिस मोबाइल तैनात रही। प्रत्येक मतदान केंद्र में 10 से 15 मिनट में पुलिस की मोबाइल टीमें पहुंचती रहीं।
जिले की फतेहपुर, बिंदकी नगर पालिका के साथ खागा, हथगाम, कारीकान धाता, खखरेरू, किशनपुर, बहुआ, जहानाबाद के कुल 472 बूथों में सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम छह बजे तक चला। शहर में मतदान की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन कुछ बूथों में महिला मतदाताओं ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया। यह स्थिति मुस्लिम बाहुल्य बूथों में अधिकांश दिखी। चुनाव मे युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अपने मत का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े रहे। पिंक बूथों पर सेल्फी लेकर यादगार बनाया। इस बार किसी भी बूथ में शाम छह बजे के बाद मतदाता नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें