फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जनता दरबार से 53 सचिव नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जनता दरबार में ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर निराकरण नहीं पहुंचने पर 53 पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि अगले जनता दरबार में उपस्थित नहीं रहे, तो निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की शिकायत का निराकरण करने के लिए पंचायत सचिवालयों और पंचायत भवनों में जनता दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। 24 मई को भी 13 विकास खंडों की 67 पंचायतों में जनता दरबार लगाया गया। इसमें 53 स्थानों पर पंचायत सचिव नहीं पहुंचे। इससे दरबार में पहुंचे ग्रामीण मायूस होकर लौट गए। इसे डीएम ने गंभीरता से लिया और अनुपस्थित सचिव का वेतन काटने का निर्देश दिया। डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने सभी 53 पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन का काटने का आदेश जारी किया। उन्हें इस मामले में तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस भी जारी किया। सभी सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अगले जनता दरबार में गैरहाजिर रहे, तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें