फतेहपुर। डीएलएड की दोनों पालियों की परीक्षा में 50 प्रशिक्षु गैरहाजिर रहे। परीक्षा में 1804 प्रशिक्षु पंजीकृत रहे। इनके सापेक्ष कुल 1754 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सचल दल परीक्षा केंद्रों में घूमते रहे।
डीएलएड परीक्षा के लिए चार केंद्र बने हैं। इनमें राजकीय इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, एएस इंटर काॅलेज, निरंकारी बालिका इंटर काॅलेज शामिल हैं। सोमवार को पहली पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें 901 प्रशिक्षु पंजीकृत रहे।
इनके सापेक्ष 876 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 25 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुई। प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा में 903 प्रशिक्षु पंजीकृत रहे। इनमें 878 परीक्षा में शामिल हुए और 25 गैरहाजिर रहे। डायट प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन हुई।