निकाय चुनाव: शुक्रवार को अध्यक्ष के 30 और सभासद पद के 132 फार्म उम्मीदवारों ने खरीदे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। चुनावी पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को अवकाश के बाद भी नामांकन पत्र खरीदने व आवेदन करने के लिए केंद्र खुले रहे। इस बीच अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने की लालसा रखने वाले 5 प्रत्याशियों ने नामांकन भरकर अपना दावा ठोक दिया है। वहीं, सभासद पद पर 58 उम्मीदवारों ने नामांकन कर जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के लिए शुक्रवार को बिंदकी नगर पालिका में सभासद के लिए 14, खागा नगर पंचायत में सभासद पद पर 6 और फतेहपुर सदर नगर पालिका में सभासद पद पर 12 लोगों ने चुनाव लड़ने की मंशा से नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी तरह बहुआ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 2 और सभासद पद पर 11, असोथर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 3 और सभासद पद पर 7, जहानाबाद नगर पंचायत में सभासद पद पर 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिले की 10 निकायों में अध्यक्ष पद पर कुल 5 और सभासद के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
इस बीच नामांकन फार्म खरीदने वालों की भी लंबी लाइन लगी रही। खागा नगर पंचायत खागा में अध्यक्ष पद के लिए 10, सदस्य के लिए 14, कारीकन धाता नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 2, सदस्य के लिए 10, खखरेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 और सदस्य के लिए 14 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। हथगाम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1, सदस्य पद पर 2, किशनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 4, सदस्य के लिए 08 नामांकन पत्र खरीदे गए। बिंदकी नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 2, सदस्य के लिए 14, कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 1, सदस्य के लिए 27 नामांकन पत्र उम्मीदवारों ने खरीदे।
फतेहपुर सदर नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 2, सदस्य के लिए 22, बहुआ नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए 4, असोथर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 17 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिले की सभी दस सीटों में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 30 और सदस्य पद के लिए 132 नामांकन पत्र खरीदे गए।
-
फोटो-12-खागा में निरीक्षण करते एडीएम, एएसपी व अन्य। संवाद
फोटो-13-नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी लाइन। संवाद
अध्यक्ष के 20 नामांकन पत्र बिके, 13 सदस्यों के नामांकन दाखिल
-आज से शुरू हो सकते हैं अध्यक्ष पद के नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 20 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि 13 लोगों ने सभासद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
नगर पंचायत खागा, धाता, खखरेरू, हथगाम और किशनपुर पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के कुल 97 व सभासद के 552 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि खागा नगर पंचायत में सभासद पद के लिए अब तक कुल सात नामांकन दाखिल हो चुके हैं। जबकि हथगाम नगर पंचायत से छह नामांकन सभासद पद के दाखिल हो चुके हैं। शुक्रवार को एडीएम, एएसपी खागा तहसील पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। नामांकन दाखिल करने का सिलसिला 15 से बढ़ सकता है। 17 तक ही नामांकन दाखिल करना है। इसे लेकर उम्मीदवारों ने जल्दबाजी है।
खागा एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
किशनपुर। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर किशनपुर के सभी बूथों का शुक्रवार शाम खागा एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर किया। नगर पंचायत किशनपुर के कुल 10 वार्डों के लगभग 6600 मतदाता आने वाली 4 मई को नगर निकाय चुनाव में मतदान करेंगे जिसके लिए प्रशासन ने 4 स्थानों पर 6 बूथ बनाए हैं। कस्बा के संस्कृत विद्यालय में एक, सर्वोदय इंटर कॉलेज में तीन, प्राथमिक विद्यालय में एक एवं नगर पंचायत में एक बूथ तैयार किया गया है। सभी बूथों का शनिवार खागा एसडीएम मनीष कुमार ने क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र मिश्र के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर किशनपुर थाना प्रभारी जेपी शाही पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। (संवाद)