फोटो-18-स्वास्थ्य कैंप में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करती डॉक्टर। संवाद
असोथर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को लेकर सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सराय खालिस और बौडर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुए। इसमें 40 महिलाओं ने मधुमेह, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर बीमारी की जांच की गई। यह कार्यक्रम जापाइगो संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ। स्वास्थ्य कैंप में विशेषज्ञों की ओर से ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन की जांच की गई। महिलाओं को 75 ग्राम ग्लूकोज पिलाकर मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एकता शर्मा, प्रीति गुप्ता, जापाइगो की प्रतिनिधि रेणुका, आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।