फोटो 46- आग बुझाने की कोशिश में जुटे किसान
गड़रियनपुरवा कालोनी के पीछे आग से 40 बीघा फसल खाक
- दमकल व ग्रामीणों के प्रयास से बुझाई जा सकी आग
- 32 किसानों की कई गांव की फसल आग की चपेट में आई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा कांशीराम कालोनी के पीछे शनिवार को आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल खाक हो गई। दमकल व किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कालोनी के उत्तर में गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण घटना देखकर आग बुझाने को दौड़ पड़े। हर पत्ते की डाल, नलकूप से पानी चालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक ओर आग लोग बुझाते, लेकिन दूसरी ओर आग फैल जाती। दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में देशराज, रामराज, प्रकाश पांडेय, आशीष पांडेय, मोईनन, अब्दुल वहीद, गोविंद, अब्दुल रहमान, योगेंद्र, जुनैद अली, इम्तियाज, वकील, जलील, झुरिया, शमशेर, शाहनवाज समेत 32 किसानों की फसल जली है। आग जलती सिगरेट फेंकने लगना बताया जा रहा है। राजस्व टीम मौके पर नुकसान का जायजा लेने पहुंची है।
फोटो 39- घर में लगी आग से जली गृहस्थी
घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला
खखरेरू। खंतवा गांव निवासी एजाज अहमद के घर में दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घर में छह क्विंटल गेहूं समेत अनरू गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।