फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर 34 हजार रुपये निकाले

Thu, 31 Jul 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थानाक्षेत्र में इन दोनों चोरी और टप्पेबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाज ने खाते से 34 हजार 9 सौ 99 रुपये निकाल लिए। थानाक्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी अवशान 29 जुलाई को रक्षपालपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकालने के पहुंचा। टप्पेबाज ने झांसे में लेकर युवक का एटीएम कार्ड बदल दिया। कौशांबी स्थित पेट्रोल पंप से छह ट्रांजेक्शन व यूपीआई के जरिए खाता खाली कर दिया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलती है तो दिखवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें