फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 339 एनसीसी कैडेट को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
फोटो-05-खागा में शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण देते अधिकारी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
खागा। कस्बे के रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में सोमवार को 339 एनसीसी कैडेट को शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, रखरखाव और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर बृजेश पाठानिया और कर्नल योगेंद्र सिवान ने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शस्त्र संचालन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, सतर्कता बरतने और सामान्य गलतियों से बचने के तरीके बताए। कहा कि एनसीसी का उद्देश्य कैडेट को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ उनमें अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। इस मौके पर सुनील सिंह, विक्रम सिंह, सुनील जाट और भगवंत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें