फोटो-05-खागा में शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण देते अधिकारी। संवाद
- फोटो : Archive
खागा। कस्बे के रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में सोमवार को 339 एनसीसी कैडेट को शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, रखरखाव और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर बृजेश पाठानिया और कर्नल योगेंद्र सिवान ने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शस्त्र संचालन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने, सतर्कता बरतने और सामान्य गलतियों से बचने के तरीके बताए। कहा कि एनसीसी का उद्देश्य कैडेट को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ उनमें अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। इस मौके पर सुनील सिंह, विक्रम सिंह, सुनील जाट और भगवंत सिंह मौजूद रहे। संवाद