फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरियां न होने से गेहूं की खरीद बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पीसीएफ के क्रय केंद्रों में बोरी न होने से गेहूं की खरीद बंद हो गई है। किसान सुबह से शाम तक क्रय केंद्र में बोरी आने का इंतजार करते हैं। केंद्र प्रभारी बोरियों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में पीसीएफ के 21 क्रय केंद्र खोले गए हैं। मलांव के किसान पप्पू ने बताया कि मुरांव क्रय केंद्र में गेहूं बेचने गए थे, लेकिन बोरिया न होने की वजह से केंद्र प्रभारी ने वापस कर दिया है। मवइया गांव के प्रधान रामकरन ने बताया कि गेहूं बेचने के लिए पीसीएफ क्रय केंद्र गए थे। वहां पर केंद्र प्रभारी नहीं मिले। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बोरी लेने के लिए जिला मुख्यालय गए हैं। इस संबंध मे डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि बोरियों की डिमांड प्रयागराज मंडल को भेजी गई है। बोरियों की गांठ आते ही क्रय केंद्रों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें