बांदा। किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान बलराम (55) पुत्र दिव्या प्रसाद 24 फरवरी की रात खेतों की रखवाली करते समय ठंड लगने से अकड़ गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक के पांच बीघा जमीन थी।