नउवाबाग व बहुआ में 24 से रूट बदलेगा
फतेहपुर(ब्यूरो)। बांदा-टांडा मार्ग पर नउवाबाग हाईवे तिराहा और बहुआ चौराहे का रूट 24 जुलाई से बदल जाएगा। नउवाबाग हाईवे के किनारे मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण यह डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन करीब 15 अगस्त तक रहेगा। इन दिनों एनएचआई निर्माण कर मार्ग को दुरुस्त करेगी। टीसएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि नउवाबाग से बांदा आदि जिलों के लिए जेल रोड पर जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इन्हें कुंवरपुर रोड बिंदकी बाईपास से बहुआ रोड से निकाला जाएगा। दूसरी ओर बहुआ से वाहनों को बिंदकी रोड के लिए बड़े वाहनों मोड़ दिया जाएगा। इस काम के पूरे होने में करीब 20 दिन लगेंगे।
- डायवर्जन करीब 15 अगस्त तक रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर