फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जाली काटकर घर में घुसे ले गए 31 लाख के जेवर और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाली काटकर रविवार रात घर में घुसे चोरों ने 30 लाख के जेवर और 1.35 लाख की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी से परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी कालिकन मंदिर रोड निवासी सुरेश कुमार सविता एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ऊषा भी प्राइवेट नौकरी करती हैं। ऊषा ने बताया कि वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनकी नींद खुली। पानी पीने के बाद छज्जे पर पहुंचीं। नीचे कमरों की लाइटें जल रही थींं। मेन दरवाजा खुला था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। पति व बच्चों को जगाया। कमरे में जाकर देेखा तो अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। सारा सामान बिखरा था। चोर करीब 30 लाख रुपये कीमत के जेवरात और एक लाख 35 हजार की नकदी चुरा ले गए थे। चोर सीढि़यों पर लगे दरवाजे की जाली काटकर अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद कोतवाल एसबी सिंह और चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ करके उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


इनसेट
ताबड़तोड़ चोरियों से पुलिस पर उठे सवाल
अधिकांश थानाक्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। अब तो सवाल भी खड़े होने लगे हैं। चांदपुर, कल्यानपुर थानाक्षेत्र में सराफा कारोबारियों के यहां हुई चोरियों का सुराग अभी नहीं लगा है। वहीं, थरियांव, शहर कोतवाली क्षेत्र, बिंदकी, खागा में हुई चोरियों का पर्दाफाश करने में पुलिस भी पुलिस नाकाम है। हर घटना के बाद पुलिस ने चोरों का पता लगाने और जल्द खुलासा करने का दावा किया लेकिन वह इसमें अभी तक नाकाम तक साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें