फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने वर्ष 2019 में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी बेरा गड़ीवा निवासी सोनू रैदास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की मंगलवार को सुनवाई के दौरान एएसजे स्पेशल जज पाॅक्सो ने आरोप सिद्ध करते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास व 28000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। संवाद