फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अरहर, गेहूं की 20 बीघा फसल जलकर नष्ट

Sat, 04 May 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23-आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन


सूचना देने के चार घंटे बाद पहुंची दमकल
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। थाना चांदपुर के दपसौरा में आग लगने से 20 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। शुक्रवार दोपहर कल्लू प्रजापति अपने खेत की मेड़ में घास-फूस हटाने के लिए आग लगाकर घर आ गया था।
इस दौरान कल्लू के बगल में शीलू सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। उससे पास ही जननायक सिंह के खेत में अरहर की आठ बीघा, चक्रधर सिंह की तीन बीघा गेहूं और तीन बीघा अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निजी नलकूप के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सारी फसल जल गई। दमकल चार घंटे बाद पहुंची। लेखपाल अभिषेक ने बताया कि नुकसान का सर्वे कर लिया गया है। आपदा राहत राशि दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें