फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा शनिवार को दो केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें कुल 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह सीबीएसई बोर्ड की दूसरी बार आयोजित हाईस्कूल परीक्षा है। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 89 पंजीकृत छात्रों में से 80 ने परीक्षा दी। यहां नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 101 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 91 उपस्थित हुए। इस केंद्र पर 10 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। केंद्र प्रभारी लगातार दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।