फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में 1718 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को 1718 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 3898 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दोनों पालियों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सभी नौ केंद्रों में परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से शुरू पहली पाली में 845 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 1963 परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से इस पाली में कुल 2808 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे शुरू दूसरी पाली में 873 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे, जबकि 1935 परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में भी 2808 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इस तरह से दोनों पालियों में कुल 1718 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और 3898 में परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नोडल अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने पांच दिनी पुलिस भर्ती परीक्षा नकल विहीन संपन्न होने का दावा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें