फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर रूमा के पास पूर्वा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के दो दिन बाद भी ट्रेनों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। सोमवार को अनवरगंज से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं डाउन रूट की ट्रेनों का कासन से निकाला जा रहा है। इससे सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से स्टेशन पहुंची। मुरी, प्रयागराज, रीवां, कालका, तूफान समेत कई ट्रेन चार से पांच घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। यात्री स्टेशन में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए। आरपीएफ उप निरीक्षक हीराचंद्र मीना ने बताया कि कॉसन की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी रह रही है। इससे ट्रेन देरी से आ रही हैं।