फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के सभास्थल पर देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा के सभास्थल और हेलीपैड का रविवार को एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण किया। लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में 24 अपै्रल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खागा में जीटी रोड के लक्ष्मी राइस मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा स्थान के बगल मेें ही हेलीपैड बनाया जाएगा। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा व सीओ अंशुमान मिश्रा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पीडब्लूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को हेलीपैड निर्माण की जानकारी दी। सुरक्षा के भी प्वाइंट देखे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश पांडेय से सभा मंच के विषय में बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें