अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। हीटर पर खौल रहे पानी को छूने से वृद्ध करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे के नसीरखानी मोहल्ला निवासी फ ारुख खां (60) ने नहाने के लिए शुक्रवार दोपहर पानी भरा भगोना हीटर पर रखा था। पानी गर्म होने की जानकारी के लिए भगोने में उंगली डाली। भगोने में करंट आने से वह चिपक गए। हादसा देखकर परिजनों ने हीटर का प्लग निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि बेटे चिंटू खान के परिवार के साथ वे रहते थे। बेटा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे घटना की मोबाइल पर सूचना दी गई है। उसके आने के बाद परिजन अंतिम संस्कार करेंगे। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना नहीं मिली है।
करंट से वृद्ध की मौत